ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री पर अंडा फेंका
पुलिस ने इस मामले में 55 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
'पर्थ नाउ' के मुताबिक अंडा फेंके जाने की यह घटना एबीसी स्टूडियो के प्रवेश द्वार पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई जब गिलार्ड एक रेडियो शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जा रही थी।
अंडा फेंकने वाले का निशाना चूक गया था जिससे वह एक महिला सुरक्षा अधिकारी को जा लगा।
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "अंडा फेकने वाला व्यक्ति इस घटना से पहले स्टूडियो से सटे हुए एक कैफे में मौजूद था। अंडा प्रधानमंत्री को नहीं लगा। पुलिस ने उस व्यक्ति को फौरन गिरफ्तार कर लिया।"
इस घटना को गिलार्ड ने हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए कहा, "एक अंडा फेंका गया था जो एक महिला अधिकारी की जैकेट की पीछे जा लगा। मैंने ही उन्हें अंडा लगने के बारे में बताया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications