ओबामा प्रशासन में प्रीता बंसल को मिला अहम पद
वाशिंगटन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की एक महिला अधिवक्ता प्रीता डी. बंसल को 'काउंसिल ऑफ द एडमिनिस्ट्रेटिव कांफ्रेंस' का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रीता इन दिनों प्रबंधन एंड बजट कार्यालय में महादूत और वरिष्ठ वाणिज्य नीति सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।
व्हाइट हाउस की ओर से काउंसिल ऑफ द एडमिनिस्ट्रेटिव कांफ्रेंस (एसीयूएस) के नौ सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों की भी घोषणा की गई।
ओबामा ने कहा, "हमें इस बात को लेकर खुशी है कि अपनी क्षमता के आधार पर चुने गए व्यक्ति गैर पक्षपातपूर्ण रवैये, व्यावहारिक मूल्यांकन और एजेंसी के संचालन में सुधार के लिए अपनी संस्तुतियों के माध्यम से एसीयूएस में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।"
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "एसीयूएस को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के क्षेत्र में सहयोग कर सरकार के काम को और बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है। इस परिषद के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं जो इस परिषद की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
गौरतलब है कि ओबामा प्रशासन से जुड़ने से पहले प्रीता स्कैडन, आर्प्स, स्लेट तथा न्यूयार्क के फ्लोम एलएलपी में 'एपेलेट लिटिगेशन प्रैक्टिस' की प्रमुख रह चुकी हैं। इसके अलावा वह वर्ष 1999-2001 में न्यूयार्क की सॉलीसिटर जनरल रह चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications