अमेरिका, रूस में होगी जासूसों की अदला-बदली (लीड-1)

वाशिंगटन/मास्को, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका अपने चार कथित जासूसों की रिहाई की एवज में रूस के 10 'जासूसों' को रिहा करेगा जिन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। दोनों देशों ने आपसी रजामंदी से जासूसों की अदला-बदली का यह ऐतिहासिक फैसला किया है।

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से गुरुवार को यह ऐलान किया गया। इससे कुछ देर पहले ही न्यूयार्क की एक अदलात में सभी रूसी जासूसों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए। इन लोगों को अब प्रत्यर्पित किया जाएगा।

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे कौन चार लोग हैं कि जिन्हें रिहा करेगा। न्याय विभाग के अनुसार इन चारों को पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने के आरोप में रूस में हिरासत में लिया गया था।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मास्को में रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने इन चारों लोगों को क्षमा दे दी। इन चारों कथित जासूसों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर क्षमा की गुहार लगाई थी।

रूसी सरकार के अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच सहमित के बारे में कहा, "इस समझौते से अमेरिका-रूस संबंधों में नई ताजगी और दोनों राष्ट्रपतियों के बीच उच्च स्तर की आपसी समझ उजागर हुई है।"

माना जा रहा है कि इन चार कथित जासूसों में परमाणु शोधकर्ता इगोर सुतियागिन भी हैं। उनके अलावा अलेकजेंडर जापोरोझस्की, अलेकजेंडर सिपाचेव और सर्ग स्क्रिपल हैं।

गौरतलब है कि 27 जून को अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कई शहरों से 10 रूसी जासूसों को गिरफ्तार किया था। इन सभी अपने जुर्म कबूल किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+