उमर अब्दुल्ला ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
श्रीनगर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य में हो रहे हिंसक वारदातों पर चर्चा के लिए सोमवार को सभी दलों की बैठक बुलाई है। राज्य के कर्फ्यूग्रस्त शहरों में कानून-व्यवस्था संभालने के लिए सेना मार्च कर रही है।
अब्दुल्ला ने यह बैठक सुरक्षा जवानों की फायरिंग से हुई चार लोगों की मौत के विरोध में किए जा रहे हिंसक प्रदर्शन और दो दिनों से प्रमुख शहरों में जारी कार्फ्यू के मद्देनजर जनजीवन ठप्प रहने की समस्या से उबरने के लिए आम सहमति से उपाय तलाशने के लिए बुलाई है।
इस बीच, विपक्ष की नेता और पीपुल्स डमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कश्मीर के हालत सुधारने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications