पंजाब, हरियाणा में फसल बर्बाद, रेल सेवा बहाल (लीड-2)

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां कई गांव डूबे हुए हैं और कई जगहों पर लोगों को अभी तक मदद का इंतजार है। बाढ़ से पंजाब में पटियाला और संगरूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पंजाब में छह और हरियाणा में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि चार से पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र, अंबाला और कैथल जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के स्वयंसेवक भी राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं।

हरियाणा के इन जिलों में लगभग एक लाख एकड़ कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में है और 250 से अधिक गांव इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। कैथल के ततियाना गांव के एक किसान स्वर्ण सिंह ने बताया, "घर में तीन-चार फुट पानी भरा हुआ है। अधिकारी हमें मदद नहीं मुहैया करा रहे हैं बल्कि हमसे कह रहे हैं कि हम प्रभावित इलाके से बाहर निकल जाएं। हम अपने घर-द्वार नहीं छोड़ सकते।"

मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की अतिरिक्त प्रधान सलाहकार अनुराधा गुप्ता ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा, "सेना और अन्य अधिकारी नहरों में आई दरार पाटने की कोशिश कर रहे हैं।"

पटरियों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से ही गुरुवार को इस रेलखंड पर रेलगाडियों की आवाजाही रोक दी गई थी। इसी कारण कई रेलगाड़ियों के मार्गो में बदलाव किए गए और कुछ को रद्द भी करना पड़ा था।

रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया अंबाला-दिल्ली रेलखंड पर यातायात बहाल कर दिया गया है। पटरी की मरम्मत कर दी गई है। पटरियां फिर से क्षतिग्रस्त न हों, इसके लिए रेलवे विभाग ने पूरे इंतजाम किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+