पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 10 मरे
इस्लामाबाद, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में शुक्रवार को आत्मघाती हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने मोहम्मद जिले के याका घुंड कस्बे में नागरिक प्रशासन कार्यालय के मुख्य द्वार पर विस्फोट कर दिया।
इस इलाके में सुरक्षाबलों ने तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट में 10 से 15 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो हुए हैं।" अधिकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications