दिल्ली में मां-बेटे की हत्या
प्रॉपर्टी डीलर पावन नागिया शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे जब अपने घर पहंचे तो पत्नी अनुराधा और बेटे चेरिश को मृत पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "ऐसा लग रहा है कि हमलावर एक परिचित व्यक्ति की तरह अंदर घुसकर मां और बेटे की गला दबाने के बाद चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी।"
पुलिस के अनुसार पवन गुरुवार दिन में करीब तीने बजे दोस्तों के साथ पार्टी के लिए निकले थे और शुक्रवार सुबह तीने बजे घर पहुंचे। पवन को घर का दरवाजा खुला मिला और पत्नी और बेटे खून से लथपथ पड़े थे।
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications