उड़ीसा में ठेकेदार की हत्या
पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) संजीव मारिक ने आईएएनएस को बताया कि सेमिलीगुडा शहर के पुलिस थाने से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिकलमारी गांव के नजदीक करीब 10-12 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने सड़क निर्माण शिविर पर हमला कर ठेकेदार एस. एस. चावला की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने बालू उठाने वाली मशीन और एक टिपर ट्रक में आग भी लगा दी। ठेकेदार इस इलाके में स्थानीय सड़क निर्माण का काम करा रहा था।
यह घटना क्योंझर जिले के दैतरी शहर में बुधवार को नक्सलियों के पुलिस स्टेशन की एक इमारत में तोड़-फोड़ कर एक उपनिरीक्षक को अगवा करने के दो दिन बाद हुई है।
नक्सलियों ने एक स्थानीय चैनल के माध्यम से उप-निरीक्षक को छोड़ने की एवज में क्योंझर जिले की विभिन्न जेलों में बंद 68 जनजातीय लोगों की रिहाई की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications