पूर्वी भारत में हरित क्रांति को दें बढ़ावा : प्रणब
एक सरकारी समारोह में मुखर्जी ने कहा कि जल्द ही भारत की आबादी 150 करोड़ हो जाएगी। दुनिया में कोई भी देश इतनी आबादी के लिए खाद्य मुहैया नहीं कर सकता। इसीलिए हमें उपजाऊ भूमि को किसी भी कीमत पर बचाना चाहिए और पूर्वी भारत में हरित क्रांति को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे देश को अधिक खाद्यान्न की जरूरत है और पूर्वी भारत के अधिकांश इलाके हरित क्रांति से अछूते हैं। इस साल केंद्र सरकार ने पूर्वी भारत में हरित क्रांति के लिए बजट में 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय खाद्य एवं कृषि मंत्री शरद पवार शनिवार को पूर्वी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कृषि भूमि के अधिकतम इस्तेमाल पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में रेल मंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।
उल्लेखनीय है कि बनर्जी विकास कार्यो के लिए कृषि भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ लगातार आवाज मुखर करती रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications