पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा, 12 मरे

कोलकाता, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में बारजोरा के पास गुरुवार रात बारातियों को ले जा रही एक कार और सामने से आ रहे एक ट्रक की टक्कर हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिले के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह हादसा गुरुवार रात लगभग 11.30 बजे हुआ। दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की कार सड़क से दूर जा गिरी और उसके परखचे उड़ गए। गैस कटर का इस्तेमाल कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।

गर्ग ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है जबकि उसका चालक फरार होने में कामयाब हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+