जॉन्सटन होंगे कनाडा के नए गवर्नर जनरल
टोरंटो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ ने गुरुवार को कनाडा के गर्वनर जनरल के पद पर डेविड जॉन्सटन की नियुक्ति की घोषणा की।
जॉन्सटन, मिशेल जीन का स्थान लेंगे। पहले अश्वेत गवर्नर जनरल के रूप में वर्ष 2005 में जीन की नियुक्ति हुई थी।
मशहूर अधिवक्ता जॉन्सटन एक अक्टूबर से अपना कार्यभार संभालेंगे। वह कैंब्रिज और हॉवर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। वर्तमान में वह कनाडा के वाटरलू विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में कार्यरत हैं।
ब्रिटेन के शाही घराने द्वारा कनाडा के गवर्नर जनरल की नियुक्ति वहां के प्रधानमंत्री की संस्तुति पर की जाती है। इस पद पर किसी भी व्यक्ति का कार्यकाल पांच वर्ष तक होता है।
नए गवर्नर जनरल का स्वागत करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कहा, "जनसेवा के क्षेत्र में जॉन्सटन का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और उन्होंने काफी उपलब्धियां हासिल की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications