उप्र में अधिकतम तापमान बढ़ा
पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा आगरा में 38.0 डिग्री, बरेली में 35.4 डिग्री, कानपुर में 37.0 डिग्री, इलाहाबाद में 38.0 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून उत्तरी बिहार की सीमा तक पहुंचकर थोड़ा कमजोर पड़ गया है। अगले एक-दो दिनों में इसके प्रदेश के पूर्वी हिस्से में दाखिल होने की संभावना है। इस मानसून के रफ्तार पकड़ने के बाद पूरे राज्य में अच्छी बारिश होगी।
पिछले तीन-चार दिनों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून से पश्चिमी व मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों में जोरदार बारिश हई है, लेकिन पूर्वाचल में लोग अभी तक मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications