दिल्ली में तीखी धूप, बारिश की संभावना
राजधानी में न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आद्रता का स्तर 78 फीसदी दर्ज किया गया।
सफदरजंग स्थित मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के अनुसार दिल्ली में गुरुवार रात से 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि राजधानी में अब तक 116.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो इस सत्र के औसत से 23 फीसदी अधिक है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में आंशिक बादल छाएं रहेंगे और कुछ हिस्सों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications