महिला ने 2 बच्चों के साथ आत्महत्या की
जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र के इसरी गांव में यह घटना हुई। महिला कांति (35) ने गुरुवार देर रात घर के एक कमरे में खुद को अपने दो बच्चों उर्मिला (8) और सागर (3) के साथ बंद कर लिया। बाद में उसने मिट्टी की तेल छिड़ककर आग लगा ली।
मऊआइमा थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक वैवाहिक जीवन में परेशानी की वजह से महिला ने यह कदम उठाया है।
सिंह के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि कांति का पति शंभूनाथ फल बेचता था। वह शराब पीकर उसे अक्सर पीटता रहता था। गुरुवार रात भी उसने शराब पीकर गालीगलौज और मारपीट की थी। शंभूनाथ घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications