बिहार में बारिश नहीं, उमस बरकरार
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्घि दर्ज की जा रही है। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल हैं। पटना में शुक्रवार सुबह तापमान 28.़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का तापमान 27़.3 डिग्री, भागलपुर का 27.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 26़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले 24 घंटों के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 38़.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शुक्रवार को इसके 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि मानसून के कमजोर होने के कारण राज्य में बारिश नहीं हो रही है, हालांकि उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications