पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से फसल बर्बाद (लीड-1)

चण्डीगढ़, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से हजारों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। बीते चार दिनों से इन दोनों राज्यों के कई गांव डूबे हुए हैं। इस आपदा में 11 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां कई गांव डूबे हुए और कई जगहों पर लोगों को अभी तक मदद का इंतजार है। बाढ़ से पंजाब में पटियाला और संगरूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पंजाब में छह और हरियाणा में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि जबकि चार से पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र, अंबाला और कैथल जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के स्वयंसेवक भी राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं।

हरियाणा के इन जिलों में लगभग एक लाख एकड़ कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में है और 250 से अधिक गांव इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। कैथल के ततियाना गांव के एक किसान स्वर्ण सिंह ने बताया, "हमारे घर तीन-चार फुट पानी में डूबे हुए हैं। अधिकारी हमें मदद नहीं मुहैया करा रहे हैं बल्कि हमसे कह रहे हैं कि हम प्रभावित इलाके से बाहर निकल जाएं। हम अपने घर-द्वार नहीं छोड़ सकते।"

मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की अतिरिक्त प्रधान सलाहकार अनुराधा गुप्ता ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा, "सेना और अन्य अधिकारी नहरों में आई दरार पाटने की कोशिश कर रहे हैं।"

उधर, अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ की आशंका जताई गई है। मेरठ और सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+