जम्मू एवं कश्मीर से 75 किलो आरडीएक्स बरामद (लीड-1)
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा सक्रिय है।
उन्होंने कहा, "लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने शांति भंग करने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल करने के मकसद से आरडीएक्स रखा होगा।"
उनके अनुसार पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि पहाड़ी इलाके छतरू में आतंकवादी बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखे हुए हैं।
पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि कंक्रीट से बनी चार मंजिली इमारत को ध्वस्त करने के लिए 250 ग्राम आरडीएक्स काफी है।
उन्होंने कहा, "गिरफ्तारी के बाद आतंकवादियों से पूछताछ की जाएगी कि वे विस्फोटकों का इस्तेमाल कब और कहां करने वाले थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications