नीतीश रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे
मुख्यमंत्री प्रति वर्ष सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हैं, परंतु इस वर्ष के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए छह महीने में ही रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे।
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाले कार्यक्रम में सभी मंत्रियों को उपस्थित रहने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार इसके प्रत्येक पन्ने में सरकार की साढ़े चार वर्षो की उपलब्धियों का जिक्र होगा।
रिपोर्ट कार्ड में भ्रष्टाचार और अपराध उन्मूलन, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, विद्यार्थियों की पोशाक योजना समेत कई विकास योजनाओं की चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष रिपोर्ट कार्ड 100 से ज्यादा पन्ने का होगा। वर्ष 2009 में रिपोर्ट कार्ड 60 पन्ने का था।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनते ही नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि सरकार अपने कामकाज का प्रत्येक वर्ष रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी। हर साल 24 नवंबर को रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications