तुर्की में बढ़ा इंटरनेट के जरिए शादी का चलन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शादी से संबंधित एक वेबसाइट के निदेशक इब्रु सेल्वी ने बताया कि तुर्की में सैकड़ों लोग इंटरनेट के जरिए एक-दूसरे से मिलते हैं और शादी करते हैं।
सेल्वी के अनुसार आज उनकी वेबसाइट से 400,000 सदस्य जुड़े हुए हैं। इनमें 49 फीसदी महिलाएं और 51 फीसदी पुरुष व 11 फीसदी विदेशों में रहने वाले प्रवासी तुर्की नागरिक हैं।
सेल्वी ने बताया कि तुर्की में 93 फीसदी लोगों को काम की व्यस्तता की वजह से सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने का समय नहीं मिल पाता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications