अमेरिका और रूस करेंगे जासूसों की अदला-बदली!

वाशिंगटन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका अपने चार कथित जासूसों को रिहा किए जाने की एवज में रूस के 10 'जासूसों' को रिहा करेगा जिन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से गुरुवार को यह एलान किया गया। इससे कुछ देर पहले ही न्यूयार्क की एक अदलात में सभी रूसी जासूसों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए।

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे कौन चार लोग हैं कि जिन्हें रिहा करेगा। न्याय विभाग के अनुसार इन चारों को पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने के आरोप में रूस में हिरासत में लिया गया था।

माना जा रहा है कि इन चार कथित जासूसों में परमाणु शोधकर्ता इगोर सुतियागिन भी हैं। उनके अलावा अलेकजेंडर जापोरोझस्की, अलेकजेंडर सिपाचेव और सर्ग स्क्रिपल हैं।

गौरतलब है कि 27 जून को अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कई शहरों से 10 रूसी जासूसों को गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+