कश्मीर घाटी में कर्फ्यू में ढील
श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शुक्रवार की शाम कर्फ्यू में ढील दी गई।
एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी के हर हिस्से में कर्फ्यू में शाम आठ बजे से ढील दी गई है।
श्रीनगर के सदर मौलाना ने शुक्रवार को राज्य सरकार से कर्फ्यू में ढील देने की अपील की थी, ताकि लोग धार्मिक त्योहार शब-ए-मेराज मना सकें।
मुफ्ती आजम बशीर-उद-दीन ने लोगों से शब-ए-मेराज से संबंधित अपने धार्मिक कार्यो को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए भी अपील की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications