श्रीनगर में कर्फ्यू जारी, सुरक्षा बल चौकस
इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर से कहीं भी हिंसा की खबर नहीं आई हालांकि कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा बलों को और चौकस कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़ने पाए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ही मुख्यमंत्री ने सभी दलों की एक बैठक बुलाई है जिसमें राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी।
श्रीनगर में बीते मंगलवार को हुई झड़पों के बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। इन झड़पों में दो किशोर, एक महिला और एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई थी। बाद में यहां सेना की भी तैनाती की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications