पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से राहत नहीं
हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां कहीं गांव डूबे हुए और कई जगहों पर लोगों को अभी भी मदद का इंतजार है। बाढ़ से पंजाब में पटियाला और संगरूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कई रेलवे स्टेशनों पर पानी जमा होने की वजह से रेल सेवाएं अभी तक बाधित हैं।
उधर, अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ की आशंका जताई गई है। मेरठ और सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications