रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस ने 60 लाख ग्राहक बनाए
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के अध्यक्ष मलय घोष ने कहा, "हमने वर्ष 2009-10 में 23 लाख पॉलिसियां जारी की हैं जो कंपनी द्वारा अब तक जारी की गई एक साल की पॉलिसियों में सबसे ज्यादा हैं। हमें उम्मीद है कि कंपनी 20,000 करोड़ रुपये के कुल प्रीमियम और प्रबंधन संपत्ति को दोगुना करके 30,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य अगले दो साल में पूरा कर लेगी।"
रिलायंस लाइफ इश्योरेंस रिलायंस कैपिटल का हिस्सा है और इसके अंतर्गत फिलहाल 13,677 करोड़ रुपये की प्रबंधन संपत्ति है जो कि लाइफ इंश्योरेस बाजार का कुल 10.2 प्रतिशत है।
कंपनी की योजना अगले तीन साल में अपनी बाजार हिस्सेदारी को भी बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की है और कंपनी स्वास्थ्य बीमा पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
घोष ने कहा, "स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं। हम अपने स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र को नए उत्पादों के जरिए मजबूत बना रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications