चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में आंध्र की विधायक गिरफ्तार

हैदराबाद, 9 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की विधायक और उनके पति को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार विधान परिषद सदस्य पी. पद्मावती और उनके पति पी. भास्कर को वारंगल जिले में दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के 61वें जन्मदिन पर साड़ी बांटने के कारण गिरफ्तार किया गया।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया था। वारंगल (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र में 27 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है।

टीआरएस नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेता साड़ी एवं अन्य सामग्री बांटकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

वाई.एस.आर. के बेटे वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी की समर्थक पद्मावती ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने वाई.एस.आर. के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गरीबों के बीच वस्त्रों का वितरण किया और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना क्षेत्र के वारंगल (पश्चिम) सहित अन्य 11 विधानसभा क्षेत्रों में 27 जुलाई को उपचुनाव होने हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आई.वी. सुब्बा राव ने बताया कि भड़काऊ बयान देने के कारण टीआरएस सांसद विजयाशांति और विधायक टी. जयप्रकाश रेड्डी के खिलाफ मुकदमा जारी रहेगा।

उन्होंेने कहा कि चुनाव आयोग ने दोनोंे को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है।

ज्ञात हो कि भड़काऊ बयान देने के कारण पुलिस ने तीन जुलाई को विजयाशांति और जयप्रकाश रेड्डी को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+