विश्व की सबसे उम्रदराज महिला 130 वर्ष की हुई
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार न्याय मंत्रालय के सिविल रजिस्ट्री विभाग के प्रवक्ता जार्जिय मेर्निशविली ने बताया कि अंतिसा खविचावा पश्चिमी जार्जिया में आठ जुलाई 1880 को पैदा हुई थीं।
दर्ज रिकार्ड के मुताबिक अंतिसा अपने 40 साल के पोते के साथ रहती हैं। वह वर्ष 1965 में चाय बेचने की नौकरी से सेवानिवृत्त हुई थीं।
अंतिसा ने बताया, "मैं हमेशा स्वस्थ रही और अपने घर व कंपनी में काम करती रही।"
कुर्सी पर बैठी अंतिसा ने बताया कि जार्जियाई भाषा सीखने के लिए वह कभी भी विद्यालय नहीं गईं और केवल स्थानीय भाषा में ही बात करती हैं।
अंतिसा की उम्र को तुरंत सत्यापित नहीं किया जा सका है। सोवियत संघ के पतन के बाद छिड़े गृह युद्ध के दौरान उनका जन्म प्रमाण पत्र खो गया था।
मेर्निशविली ने सोवियत संघ के दौरान वाले दो दस्तावेज दिखाए जिसमें अंतिसा की उम्र दर्ज है। साथ ही उनके रिश्तेदार, दोस्त और अधिकारी भी उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज महिला करार दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications