भारत स्वाइन फ्लू का दूसरा टीका जारी करेगा
पिछले एक साल में स्वाइन फ्लू से देश में 15,000 लोग प्रभावित हुए हैं और पिछले एक सप्ताह में इस बीमारी से 16 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है।
फार्मेसी क्षेत्र में शिक्षा और विकास कार्य पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में आजाद ने कहा, "हमारे पास फ्लू के लिए इससे पहले कोई वैक्सीन नहीं थी, एच1एन1 फैलने के बाद हमने तय किया कि हम इसकी रोकथाम के लिए वैक्सीन तैयार कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमने दवा कंपनियों से वैक्सीन तैयार करने की मांग की और उन्होंने यह काम केवल आठ महीनों में पूरा कर दिखाया।"
पहली स्वदेशी वैक्सीन फार्मा कंपनी जाइडस कैडिला ने तैयार की थी। इसे पिछले महीने बाजार में उतारा गया।
आजाद ने दवा निर्माता कंपनी का नाम बताए बिना कहा, "अगली वैक्सीन जल्दी ही बाजार में लाई जाएगी।"
इस सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को कम समय में भारत की पहली स्वाइन फ्लू वैक्सीन के विकास के लिए बधाई दी।
स्वाइन फ्लू के ज्यादातर मामले केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications