सुषमा ने मणिपुर में गतिरोध के लिए ईबोबी सरकार को कोसा

पार्टी नेताओं के साथ बैठक के लिए शुक्रवार को मणिपुर पहुंचीं भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "राज्य सरकार अक्षम और किसी काम की नहीं है। केंद्र सरकार भी इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील नहीं है।"

उन्होंने कहा कि वह संसद के आगामी सत्र में ईबोबी सिंह सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाएंगी।

सुषमा ने कहा कि राज्य के ट्रांसपोर्टरों के आंदोलन के कारण इंफाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही ठप्प है। 67 दिनों से चल रहे गतिरोध के कारण राज्य में आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। लेकिन राज्य सरकार कोई समाधान नहीं निकाल पा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में दो महीने से अधिक समय से गतिरोध जारी है, लेकिन न तो कोई कांग्रेस नेता और न ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के किसी मंत्री ने मणिपुर का दौरा किया है। केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+