जगनमोहन के वफादार को कांग्रेस का नोटिस
पार्टी की अनुशासन समिति ने महासचिव अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री के.रोसैया के खिलाफ खास टिप्पणी करने के लिए नोटिस जारी किया है।
रामबाबू को ऐसे समय में नोटिस जारी किया गया है, जब जगन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दरकिनार कर श्रीकाकुलम जिले में अपनी उदार्पु यात्रा को जारी रखे हुए हैं।
रामबाबू ने संवाददाताओं को बताया कि वह नोटिस का जवाब भेजेंगे। उन्होंने कहा, "मैंने अनुशासन नहीं तोड़ा है। चूंकि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, लिहाजा मैं नोटिस का जवाब भेजूंगा।"
रामबाबू ने बुधवार को रोसैया पर उस समय टिप्पणी की थी, जब उन्होंने पार्टी विधायकों को जगन की यात्रा से दूर रहने की सलाह दी थी।
रामबाबू ने कहा था कि रोसैया को वाईएसआर के परिवार का ऋणी होना चाहिए, क्योंकि उसी परिवार के कारण वह मुख्यमंत्री बन सके। उन्होंने यह भी कहा था कि रोसैया वाईएसआर के अचानक निधन के कारण दुर्घटनावश मुख्यमंत्री बन गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications