जामवाल का अंतिम संस्कार
दक्षिणी नौसेना कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल के.एन.सुशील के नेतृत्व में पल्लुरथी निगम श्मशान में जामवाल का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
जामवाल की पत्नी गीता और बच्चों द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद शवयात्रा उनके सरकारी आवास से शुरू हुई। जामवाल दक्षिणी नौसेना कमान के सेकंड-इन-कमांड थे।
नौसेना के लोग सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े थे और उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नौसेना के 24 जवानों ने दिवंगत अधिकारी के सम्मान में हवा में गोलियां दाग कर अपनी सलामी दी। उसके बाद चिता में अग्नि प्रज्वलित की गई।
नौसेना और असैन्य अधिकारियों ने जामवाल के शव पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। जामवाल का बुधवार को उस समय निधन हो गया था, जब कोच्चि शहर में दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय से लगे एक तोपखाना स्कूल में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान उन्हीं के पिस्तौल से चली एक गोली उनके शरीर में घुस गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications