चीन में भारी बारिश, 15 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मध्य चीन के हुनान प्रांत में मूसलाधार बारिश की वजह से छह लोगों की मौत हो गई और दो लापता हो गए। इसके अलावा 56,000 लोगों को दूसरे जगहों पर शरण लेना पड़ा है।
हुनान के पड़ोसी प्रांत हुबेई में भारी बारिश की वजह से हुई दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हो गए।
अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि जियांग प्रांत के लिशुई शहर में मूसलाधार बारिश के कारण घर गिरने से एक महिला की उसकी बेटी के साथ मौत हो गई।
दक्षिण-पश्चिमी चीन के चोंगकिंग नगर पालिका क्षेत्र में स्थित बस्तियों से शुक्रवार को करीब 15,000 लोगों को बाढ़ वाले पानी से सुरक्षित निकाला गया।
वानजु जिले में फेनसुई और सेजेंग बस्तियों में बाढ़ की वजह से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications