धार्मिक नेता ने की कर्फ्यू में ढील की अपील
मुफ्ती मोहम्मद बशीर-उद-दीन ने लोगों से भी आग्रह किया है कि वे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
जानकार सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लोगों के त्योहार मनाने को लेकर कर्फ्यू में ढील देने के मसले पर विचार-विमर्श के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
शहर में लगे कर्फ्यू में ढील नहीं देने से लोग की क्या प्रतिक्रिया होगी इस बारे में सरकार कुछ तय नहीं कर पा रही है।
यद्यपि, पिछले दो दिनों में कश्मीर घाटी में किसी बड़ी अप्रिय घटना के नहीं होने से अधिकारियों के हौसले भी बुलंद हैं। सूत्रों के मुताबिक कर्फ्यू में ढील दी जाए या नहीं, इसका फैसला मुख्यमंत्री को लेना है।
हालात बिगड़ने की आशंका के चलते जुम्मे (शुक्रवार) की नमाज से पहले शहर के किसी भी इलाके में कर्फ्यू में ढील दी जाने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल कर्फ्यू लगे इलाकों के लोग मस्जिदों में बंद होकर नमाज अता कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications