पहली तिमाही में रेलवे की आय 7 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय रेलवे की आय में सात प्रतिशत वृद्धि हुई है।
रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में रेलवे ने 22,061.13 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 20,610.63 करोड़ रुपये थी। इस दौरान रेलवे की आय में 7.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
रेलवे को यात्री भाड़े से होने वाली आय इस तिमाही में 6.69 प्रतिशत और माल भाड़े से होने वाली आय 7.20 प्रतिशत तथा अन्य स्रोतों से होने वाली आय 8.35 प्रतिशत बढ़ी है।
अप्रैल-जून तिमाही में यात्रियों की संख्या 5.48 प्रतिशत बढ़कर 193.72 करोड़ हो गई है पिछले साल की इसी अवधि में यह संख्या 183.65 यात्री थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications