ईरान परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा : अहमदीनेजाद

नाइजीरिया की राजधानी में विद्वानों के एक समूह को संबोधित करते हुए अहमदीनेजाद ने गुरुवार देर रात कहा कि संयुक्त राष्ट्र के ईरान विरोधी प्रस्ताव भले ही हैं, लेकिन कागज का कोई टुकड़ा और स्वयं संयुक्त राष्ट्र, ईरान की परमाणु गतिविधियों को नहीं रोक पाएगा, भले ही वे दुनिया का पूरा कागज ईरान के खिलाफ प्रस्ताव तैयार करने में खर्च डाले।

समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अहमदीनेजाद के हवाले से कहा है, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा ईरान पर लगाए गए ताजा प्रतिबंधों का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई असर नहीं होगा।"

अहमदीनेजाद ने कहा, "हमारे परमाणु कार्यक्रम में रंच मात्र भी बदलाव नहीं होगा।" अहमदीनेजाद आठ विकासशील देशों के समूह (डी-8) की शिखर बैठक में हिस्सा लेने अबुजा में हैं।

अहमदीनेजाद ने डी-8 को, विभिन्न मतों के अनुयायियों की एकजुटता और पवित्र मूल्यों पर आधारित नई राजननीतिक और आर्थिक व्यवस्था का प्रस्ताव दिया।

डी-8 की सातवीं शिखर बैठक में अपने संबोधन में अहमदीनेजाद ने सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का एक सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में सदस्य देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर तथा विद्वान हिस्सा लेंगे और पवित्र मूल्यों पर आधारित एक नई आर्थिक व्यवस्था विकसित करेंगे।

अहमदीनेजाद ने कहा कि ईरान इस तरह के सम्मेलन का एक नए अंदाज में आयोजन करने को तैयार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+