एयरटेल के सहारे सेंसेक्स 182 अंक उछला (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,857.58 अंक के उच्च स्तर और 17,667.85 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,359.05 अंक के उच्च और 5,297.20 अंक के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स की तेजी में भारती एयरटेल (9.70 प्रतिशत), डीएलएफ (4.73 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (3.09 प्रतिशत) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा भारतीय एयरटेल को 'बेहतर कंपनी' का दर्जा मिलने के बाद इसके शेयर में जोरदार उछाल आया। रेटिंग एजेंसी ने रिलायंस कम्युनिकेशन की रेटिंग में भी बढ़ोतरी की जिसके चलते इसके शेयर में 2.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.26 प्रतिशत), एसीसी (-0.94 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-0.85 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाली कंपनियां रहीं। इसके अलावा आईटीसी (-0.73 प्रतिशत) के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई।
दिन के कारोबार में बीएसई के मिडकैप सूचकांक ने 7,334.88 अंक का उच्च और 7,266.10 अंक का निम्न स्तर छुआ। कारोबार के अंत में यह 64.94 अंक बढ़कर 7,317.15 अंक पर बंद हुआ।
वहीं बीएसई पर स्मॉलकैप सूचकांक में दिन में 9,318.20 अंक के उच्च स्तर से 9,252.29 अंक के स्तर तक कारोबार हुआ। अंत में यह 34.90 अंक बढ़कर 9,270.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में एफएमसीजी सूचकांक के अलावा सभी सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। एफएमसीजी सूचकांक में 0.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
रियल्टी (2.48 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (2.36 प्रतिशत), धातु (1.55 प्रतिशत) और बैंकिंग (1.34 प्रतिशत) सूचकांकों में बीएसई में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल्स और सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर बंद हुए। पूंजीगत वस्तुओं, तेल एवं गैस, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां और उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांकों में भी मजबूती दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,575 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,323 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं, 120 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications