पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, 56 मरे, कैदी फरार (लीड-3)

पेशावर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा के निकट पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर मोहम्मद कबायली क्षेत्र में नागरिक प्रशासन कार्यालय के बाहर शुक्रवार को आत्मघाती बम हमले में कम से कम 56 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।

विस्फोट में नजदीकी जेल को नुकसान पहुंचा जिसका फायदा 35 कैदी भागने में कामयाब रहे।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि आत्मघाती हमलावर ने याकाघुंड में शुक्रवार सुबह विस्फोट कर दिया। इसके चलते एक नजदीकी जेल से 35 कैदी भागने में कामयाब हो गए।

विस्फोट के समय उस कार्यालय के बाहर काफी भीड़ जमा थी। उस समय वहां व्हील चेयर वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा था।

'जियो टीवी' ने राजनीतिक एजेंट अमजद अली खान के हवाले से खबर दी है इस हमले में 56 लोग मारे गए और 73 से ज्यादा घायल हो गए। हताहतों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।

इस बात को लेकर परस्पर विरोधी खबरे मिल रही हैं कि विस्फोट मोटरसाइकिल से हुआ या कार बम से किया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर ने विस्फोट किया जबकि दूसरी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावर ने कार बम विस्फोट किया।

विस्फोटस्थल पर तीन से चार फुट गहरा गड्ढा हो गया। राजनीतिक एजेंट का कार्यालय व्यस्ततम बाजार में हैं। विस्फोट में बाजार की 30 से 40 दुकाने नष्ट हो गईं। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है क्योंकि चारों ओर मानव अंग छितराए हुए हैं और राहतकर्मी उन्हें एकत्र कर रहे हैं।

घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और कार्यवाहक राष्ट्रपति फारुक एच. नाइक ने हमले की निंदा की है।

इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और राहत कार्यो की वजह से बाजौर-पेशावर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई हैं।

पाकिस्तानी सेना वजीरिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में तालिबानी लड़ाकों के साथ संघर्षरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+