केरल की घटना की जांच के लिए भाजपा ने समिति बनाई
भाजपा मुख्यालय से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस समिति का नेतृत्व सांसद और पूर्व मंत्री हरिन पाठक करेंगे। इनके अलावा समिति के अन्य सदस्यों में सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता पिंकी आनंद, भाजपा की गोवा इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. विल्फ्रेड मिस्किता और अधिवक्ता बालासुब्रमण्यम कामारासु शामिल हैं।
यह समिति नौ और 10 जुलाई को केरल का दौरा करेगी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंप देगी।
इसके अलावा गडकरी ने कई प्रकोष्ठों के संयोजकों की भी शुक्रवार को नियुक्ति की है। इनमें दिल्ली के अरविंद गुप्ता को सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ का संयोजक, जलगांव के एम.के.पाटील को जैव ऊर्जा प्रकोष्ठ का संयोजक तथा मुंबई के सुनील देवधर को पूर्वोत्तर भारत के संपर्क प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications