सेंसेक्स 182, निफ्टी 56 अंक बढ़ा (लीड-1)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,857.58 अंक के उच्च स्तर और 17,667.85 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,359.05 अंक का उच्च और 5,297.20 अंक के निचले स्तर तक कारोबार किया।
दिन के कारोबार में बीएसई के मिडकैप सूचकांक ने 7,334.88 अंक का उच्च और 7,266.10 अंक का निम्न स्तर छुआ। कारोबार के अंत में यह 64.94 अंक बढ़कर 7,317.15 अंक पर बंद हुआ।
वहीं बीएसई पर स्मॉलकैप सूचकांक में दिन में 9,318.20 अंक के उच्च स्तर से 9,252.29 अंक के स्तर तक कारोबार हुआ, अंत में यह 34.90 अंक बढ़कर 9,270.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में एफएमसीजी सूचकांक के अलावा सभी सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। एफएमसीजी सूचकांक में 0.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
रियल्टी (2.48 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (2.36 प्रतिशत), धातु (1.55 प्रतिशत) और बैंकिंग (1.34 प्रतिशत) सूचकांकों में बीएसई में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल्स और सूचना प्रोद्योगिकी सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर बंद हुए। पूंजीगत वस्तुओं, तेल एवं गैस, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां और उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांकों में भी मजबूती दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications