पीडब्ल्यूसी की नई इकाई शुरू
पीडब्ल्यूसी इंडिया के निदेशक अंबरीश दासगुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "प्राइसवाटरहाऊस कूपर्स सर्विस डिलीवरी सेंटर (कोलकाता) पीडब्ल्यूसी अन्य देशों में स्थित इकाइयों का संयुक्त उपक्रम है इसने अपना काम एक जुलाई से शुरू कर दिया है।"
कंपनी की योजना इस डिलीवरी सेंटर में 2012 के अंत तक 2,000 लोगों को रोजगार देने की है, फिलहाल यहां 600 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
कोलकाता में पीडब्ल्यूसी के 1,500 कर्मचारी हैं और पूरे देश में इसके 5,000 कर्मचारी हैं।
डिलीवरी सेंटर में वित्तीय विश्लेषण का काम किया जाएगा जो कि सभी देशों के लिए समान होगा।
कंपनी हालांकि इस काम के दौरान शेयर हिस्सेदारी और निवेश जैसी किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications