देवी की प्रतिमा चोरी के खिलाफ झारखण्ड में बंद
रामगढ़ जिले के एक मंदिर में तीन सौ साल पुरानी देवी छिन्नमस्तिका की प्राचीन मूर्ति के चोरी होने के विरोध में बंद का ऐलान किया गया था।
रांची में सड़कों पर टायर जला रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। बंद के दौरान स्कूलों और दुकानों को बंद रखा गया था।
रांची, हजारीबाग, गुमला, रामगढ़, सिमदगा जिलों में बंद का पूरा असर दिखाई दिया। इन जिलों में शिक्षण प्रतिष्ठान और दुकानें बंद थीं। कार्यालयों में भी लोगों की उपस्थिति का असर पड़ा। कुछ इलाकों में बसों की आवाजाही भी बंद हो गई थी।
पुलिस के अनुसार अभी तक 300 से अधिक बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष कार्रवाई बल (एसटीएफ) का गठन किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 13 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
गौरलतब है कि देवी छिन्नमस्तिका को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है। रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर से दो जुलाई को देवी की मूर्ति चोरी हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications