आकर्षक राजनेता पाते हैं ज्यादा मीडिया कवरेज

शोध के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिला राजनेताओं के मामले में यह बात और भी सटीक ढंग से लागू होती है।

इजरायल में हैफा विश्वविद्यालय के शोधकर्ता ने कहा, "इससे पहले हुए शोधों में स्पष्ट हो चुका है कि ज्यादातर लोग आकर्षक लोगों की संगत पसंद करते हैं। हमारे शोध में स्पष्ट हुआ है कि पत्रकार भी बाकी लोगों की तरह ही व्यवहार करते हैं।"

इस शोध में कहा गया है कि आकर्षक दिखने वाले राजनेताओं को उनके दूसरे प्रतिद्वंदियों की अपेक्षा टीवी मीडिया में ज्यादा कवरेज मिलता है।

यारिव तस्फाती, डाना मार्कोविट्ज अलफासी और इजरायल वेस्मेल मानोर द्वारा किए गए इस अध्ययन में राजनेताओं के शारीरिक सौंदर्य और टीवी चैनलों पर उनके कवरेज के बीच संबंध प्रदर्शित किया गया है।

इस शोध के निष्कर्ष इंटरनेशनल जर्नल ऑफ प्रेस/पॉलिटिक्स में प्रकाशित किया गया है।

इस सर्वे में 16वीं इजरायली संसद के सभी सदस्यों को शामिल किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+