निर्वाचन आयोग ने दो नेताओं पर प्रतिबंध लगाया
निर्वाचन आयोग के अनुसार आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में विजयाशांति को दो जुलाई और जय प्रकाश रेड्डी को तीन जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विजयाशांति को चार जुलाई और रेड्डी को पांच जुलाई तक इसका जवाब देना था। विजयाशांति और रेड्डी दोनों ने चार जुलाई को अपने-अपने जवाब निर्वाचन आयोग को सौंप दिए। इनके जवाब पर विचार करने के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया।
निर्वाचन आयोग को भेजे जवाब ने रेड्डी ने अपने दिए गए बयान को स्वीकार कर लिया। आयोग ने इस संबंध में कहा है कि एक जिम्मेदार नेता होने के नाते उन्हें आंध्र प्रदेश विधान सभा के उप चुनावों के दौरान ऐसे भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए थे।
वहीं, अपने जवाब में विजयाशांति ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि बैठक हैदराबाद स्थित पार्टी कार्यालय में की गई थी जबकि आचार संहिता केवल उन चार जिलों में लागू होती है जहां उप चुनाव होने हैं।
आयोग ने उनके जवाब को संतोषजनक नहीं पाया। इसके बाद आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications