मीडिया को श्रीनगर में कर्फ्यू पास मिले
श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में सभी मीडियाकर्मियों के कर्फ्यू पास निरस्त कर दिए जाने के दो दिन बाद शुक्रवार को नए पास जारी कर दिए गए।
श्रीनगर और घाटी अन्य हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू के बीच सेना की तैनाती के बाद अधिकारियों ने स्थानीय मीडियाकर्मियों सहित सभी मीडियाकर्मियों के कर्फ्यू पास निरस्त कर दिए थे।
इन दो दिनों में कोई स्थानीय दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित नहीं हुआ। विभिन्न समाचार पत्रों के प्रबंधन का कहना है कि उनके कर्मियों को अपने पेशेवर दायित्वों को पूरा करने से रोका जा रहा है।
स्थानीय एडिटर्स गिल्ड ने प्रशासन के इस कदम का विरोध किया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी कहा है कि राज्य सरकार मीडिया कर्मियों को काम करने से न रोके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications