'प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कारण हुई बच्चे की मौत'

कानपुर के श्यमानगर में 10 वर्षीय अमान खान के सिर पर तीन जुलाई को लोहे का गेट गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमान के परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर जगह-जगह यातायात रोके जाने की वजह से कथित तौर पर उसे अस्पताल ले जाने में देरी हो गई।

अमान की मां ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ऐसे कदम उठाने की मांग की है जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा घटित न हों।

अमान के पिता तहादुद हुसैन खान ने कहा कि अमान को सर्वोदय नगर में स्थित रीजेंसी अस्पताल में ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन यातायात अवरुद्ध होने की वजह से उसे ले जाने में देरी हो गई।

हुसैन खान ने कहा कि अस्पताल से लगभग एक किलोमीटर दूर कोका कोला चौराहे पर पुलिस ने ग्रंड ट्रंक रोड को अवरुद्ध कर दिया था। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए आग्रह किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी कार को नजीराबाद पुलिस स्टेशन की तरफ से घुमा दिया। इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुईं थी। उन्हें अस्पताल पहुंचने में लगभग 30 मिनट का समय लगा। यदि वह जीटी रोड से जाते तो केवल पांच मिनट ही लगते।

खान ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमान को मृत घोषित कर दिया। तीन जुलाई को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कानपुर आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+