बंगाल में सड़क हादसे में 6 की मौत
पुलिस अधीक्षक मिलन कांति दास ने आईएएनएस को बताया कि एक महिला सहित पांच लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
दास ने बताया, "एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।"
उन्होंने बताया, "ऑटोरिक्शा में सवार सभी लोग मिरुल गांव के रहने वाले थे और टिमिडीघा से एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। वे गुरुवार रात में चले थे और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई।"
पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों के बीच इतनी तेज टक्कर हुई थी कि ऑटोरिक्शा सड़क से काफी दूर चला गया था।
मालवाहक वाहन का चालक हादसे के बाद तुरंत फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications