सर्वदलीय बैठक में शामिल होने को लेकर भाजपा में मतभेद
जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में पार्टी के 11 विधायक हैं और यह राज्य में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है।
भाजपा विधायक दल के नेता चमन लाल गुप्ता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हमें अभी तक औपचारिक निमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है। औपचारिक निमंत्रण प्राप्त होने के बाद ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।"
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जम्मू में भाजपा के भीतर दो फाड़ हैं, एक अब्दुल्ला के साथ मित्रवत है तो दूसरी उनके खिलाफ है।
भाजपा के एक नेता का कहना है, "तथ्य यह है कि कश्मीर घाटी में पार्टी की कोई मौजूदगी नहीं है और ऐसे समय में सर्वदलीय बैठक में शामिल होना, जब सभी चीजें मुख्यमंत्री के नियंत्रण के इर्द-गिर्द घूमती हैं, एक निर्थक प्रयास होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications