घाटी में कर्फ्यू जारी, हुर्रियत नेता गिरफ्तार (लीड-2)

श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीनगर सहित कश्मीर के घाटी इलाकों में जारी कर्फ्यू के बावजूद सोपोर में आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी की गई जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दूसरी ओर घाटी में हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के एक नेता शब्बीर अहमद वानी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वानी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने वानी और गुलाम अहमद डार नाम के एक शख्स के बीच हुई भड़काऊ बातचीत को टैप किया था। इसके आधार पर ही यह गिरफ्तारी हुई है। उधर, वानी के परिजनों का कहना है कि वह निर्दोष है।

अधिकारी ने कहा, "वानी हुर्रियत का मझोले स्तर का नेता है और उसने फोन पर डार से बातचीत में कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के हाथों 10-15 लोग मरने चाहिए। "

सोपोर में हिंसा के संदर्भ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सोपोर में गुरुवार रात भारतीय स्टेट बैंक की इमारत पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एक अन्य घटना में शुक्रवार तड़के आतंकवादियों ने पुलिस के वाहन पर गोलीबारी की जिसमें चालक घायल हो गया।"

अधिकारी ने कहा, "दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं।"

श्रीनगर, सोपोर, गांदेरबल, हंडवार और दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, काकपोरा और कुछ अन्य जगहों पर लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी है। एक अधिकारी ने कहा कि बारामूला, काजीगुंड, बिज्बेहरा और कांगन जैसे कस्बों में सख्ती की गई है।

इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर से कहीं भी हिंसा की खबर नहीं आई हालांकि कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ही मुख्यमंत्री ने सभी दलों की एक बैठक बुलाई है जिसमें राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी।

श्रीनगर में बीते मंगलवार को हुई झड़पों के बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। इन झड़पों में दो किशोर, एक महिला और एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई थी। बाद में यहां सेना की भी तैनाती की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+