पाक में आत्मघाती हमले में 17 मरे, कैदी फरार (लीड-1)
समाचार पत्र 'डॉन न्यूज' के मुताबिक मोहम्मद के याकाघुंड क्षेत्र में यह आत्मघाती हमला हुआ।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रसूल खान ने बताया, "इस विस्फोट में 17 लोगों के मारे जाने और 50 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।"
खान ने बताया कि विस्फोट की वजह से पास में ही स्थित जेल की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई जिससे 28 कैदी फरार होने में सफल हो गए। जेल में कुछ तालीबानी आतंकवादी भी बंद थे।
गौरतलब है कि कार्यालय के बाहर उस समय विस्फोट किया गया जब भारी तदाद में लोग वहां खड़े थे। घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बाजौर से पेशावर जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications