3 एशियाई देश बांग्लादेश से रिश्ते प्रगाढ़ बनाने के इच्छुक
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीन और दक्षिण कोरिया की यात्रा की है और आगामी समझौतों के लिए वह अक्टूबर में जापान के दौरे पर जाएंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने 'न्यू एज' समाचार पत्र से कहा, "जापान के प्रधानमंत्री नाओतो कान ने हसीना को औपचारिक निमंत्रण दिया है।"
ढाका में जापान के राजदूत तामोत्सू शिनोत्सूका ने बुधवार को कहा उनका देश यहां राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।
इस साल कोरिया इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (केओआईसीए) के अध्यक्ष पार्क डाय-वॉन के बांग्लादेश दौरे की भी संभावना है।
दक्षिण कोरिया की अनुदान एजेंसी कोओआईसीए के स्थानीय प्रतिनिधि ली जुंग-वूक ने कहा, "दक्षिण कोरिया से सहायता प्राप्त करने के मामले में बांग्लादेश दक्षिण एशियाई देशों की सूची में उच्च स्थान पर है।"
इसके अलावा इसी महीने से चीन बांग्लादेशी वस्तुओं के आयात को कर मुक्त कर देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications