हिंसा भड़काने के आरोप में हुर्रियत नेता गिरफ्तार

श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के एक नेता शब्बीर अहमद वानी को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वानी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने वानी और गुलाम अहमद डार नाम के एक शख्स के बीच हुई भड़काऊ बातचीत को टैप किया था। इसके आधार पर ही यह गिरफ्तारी हुई है।

अधिकारी ने कहा, "वानी हुर्रियत का मझोले स्तर का नेता है और उसने फोन पर डार से बातचीत में कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के हाथों 10-15 लोग मरने चाहिए। "

उधर, वानी के परिजनों का कहना है कि वह निर्दोष है। बीते कई दिनों से घाटी में तनाव व्याप्त है। हिंसा में अब तक कई लोग मारे गए हैं। श्रीनगर सहित कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+